एसडीएम ने विश्वास दिलाया की सरकार को मांग पत्र भेज दिया जाएगा
दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता।( महेन्द्र जावला बहल )
बहल-सिवानी, 6 फरवरी। अखिल भारतीय किसान सभा व संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से उपमंडलाधीश कार्यालय पर बैठक का आयोजन कर फेमिली आईडी की जानकारी के नाम पर बुढ़ापा पेंशन काटी जा रही है की निंदा की और सरकार से मांगा की सभी बुजुर्गो की बिना शर्त काटी गयी पेंशन बहाल की जाये बुढ़ापा पेंशन 5 हजार रुपये महीने लागू की जाये। बैठक में जिन किसानों के खेतों से बड़े टावर खड़े किए गए हैं को प्रति टावर 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।
सभी प्राइवेट बसों में बुजुर्गो को बस पास की सुविधा लागू की जाये। स्मार्ट मीटर योजना बंद की जाये। किसानों के कर्जा माफ की जायें। मनरेगा की पूर्वर्ती
स्कीम ही लागू की जाए। किसानों ने 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया है 12 फरवरी को सिवानी में किसान इस हड़ताल में शामिल होंगे। किसानों ने फैसला किया है कि मांगों को लेकर आने वाली 24 फरवरी को सिवानी किसान भवन में हजारों किसान इकठ्ठा होकर शहर में प्रदर्शन करेंगे। इसको लेकर एसडीएम विजया मलिक को सौंपा मांग पत्र। एसडीएम ने विश्वास दिलाया की सरकार को मांग पत्र भेज दिया जाएगा। बैठक को किसान नेता दयानंद पूनिया, सुकर्म जागलान, बलवान बागड़ी, मा. उमराव सिंह, आजाद मीराण, रामचन्द्र फौजी, अंतर कस्वां, राजबीर सिहाग, राजबीर सिन्धु, जगबीर ढांडा, सुभाष श्योराण एडवोकेट, जयसिंह, सुरेन्द्र गिल, राजमल देहडू, मांगेराम बाबल, कुलदीप सिंह बड़वा, साधुराम रुपाणा, सुबेसिंह विकराल आदि शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



