समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। विकास खंड हरहुआ के उदयपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, अभिभावकों एवं समुदाय को शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। शिक्षा चौपाल में विभिन्न विषयों के स्टॉल व प्रदर्शनी लगाकर जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि सहकारी समिति के अध्यक्ष एडवोकेट प्रिन्स चौबे ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने किया। संचालन ओ.पी. गौतम ने किया।
शिक्षा चौपाल में विज्ञान सहित अन्य शैक्षणिक विषयों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिन्हें बच्चों ने उत्साहपूर्वक देखा और समझा। इस अवसर पर क्षेत्र के अभिभावकों (गार्जियन) एवं छात्र-छात्राओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यालय, अभिभावक और समाज के बीच संवाद मजबूत होता है तथा बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ती है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बना और उपस्थित लोगों ने इसे उपयोगी पहल बताया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



