वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
ठाकुरगंज में राइस मिल (CMR) गिराने में लगातार हो रही देरी से किसानों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर तुलसिया पैक्स के प्रतिनिधियों ने खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेसी सिंह को एक मांग-पत्र सौंपा।
मांग-पत्र में बताया गया कि CMR समय पर जमा नहीं होने के कारण किसानों से धान का उठाव और खरीद प्रभावित हो रही है, जिससे तुलसिया पैक्स से जुड़े सैकड़ों किसानों को वित्तीय एवं अन्य कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। देरी के कारण गोदामों की क्षमता भी प्रभावित हो रही है और नए धान की खरीद में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसके अलावा समय पर भुगतान न मिलने से किसानों में असंतोष बढ़ रहा है।
तुलसिया पैक्स अध्यक्ष ने मंत्री से सीएमआर गिराने की प्रक्रिया में तेजी लाने, संबंधित विभाग को स्पष्ट निर्देश देने और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।
इस पर मंत्री लेसी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा और विभाग स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा और हित को प्राथमिकता दी जाएगी।
पैक्स प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि समय रहते उचित कार्रवाई होने से किसानों की मुश्किलें कम होंगी और धान की खरीद-प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रहेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



