google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पूर्णिया में जदयू कार्यकर्ता आभार समारोह और सदस्यता अभियान

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
कला भवन, पूर्णिया में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकर्ताओं के लिए आभार समारोह और सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अमौर विधानसभा प्रभारी कमाल अंजुम सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का नेतृत्व मंत्री श्रीमती लेसी सिंह ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही पार्टी की मजबूती का आधार है। इस अवसर पर कमाल अंजुम ने मंत्री का हृदय से धन्यवाद देते हुए उनके योगदान की सराहना की।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से
विधायक कलाधर मंडल,
पूर्व विधायक सबा जफर,
बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार बादल,
जिलाध्यक्ष प्रकाश पटेल,
अभिनास कुमार,
संगठन प्रभारी सुनील कुमार
सभी विधानसभा प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष, प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष
वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और सदस्यता अभियान में योगदान को सराहा गया। नेताओं ने कहा कि पार्टी के विकास और जनहित कार्यों को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं ने भी अपनी प्रतिबद्धता जताई कि वे भविष्य में पार्टी की नीतियों और जनहित के कार्यों को पूरी मेहनत से आगे बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सहयोगात्मक रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)