google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फिल्म अभिनेत्री-पाखी हेगड़े का मनाया गया जन्मदिन, फैंस ने भेजी भरकर शुभकामनाएं संदेश

फिल्म जगत:

प्रदीप बच्चन (वरिष्ठ संवाददाता)
दैनिक समाज जागरण
भोजपुरी व हिन्दी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री-पाखी हेगड़े का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस खास अवसर पर उनके परिवार,दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों के साथ फैंस ने जी भरकर शुभकामनाएं भेजी हैं। पाखी हेगड़े का जन्मदिन सोशल मीडिया पर भी धूमधाम से मनाया जा रहा है,जहां उनके प्रशंसकों और सहकर्मियों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं। पाखी ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से की थी और जल्द ही उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई। अपने अभिनय के साथ-साथ,पाखी हेगड़े अपनी सादगी और मधुर स्वभाव के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है और उनके अभिनय को दर्शकों ने हमेशा सराहा है। जन्मदिन के इस मौके पर पाखी हेगड़े ने अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया और कहा कि वे अपने चाहने वालों के बिना कुछ भी नहीं हैं। उन्होंने अपने फैंस के प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा”आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। आप सभी की शुभकामनाओं ने मेरा दिन और भी खास बना दिया है”। पाखी हेगड़े के जन्मदिन पर उनके सहकर्मियों और दोस्तों ने उन्हें आने वाले सालों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। हम भी पाखी हेगड़े को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां देते हैं और उनकी आने वाली परियोजनाओं के लिए शुभकामनाएं करते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)