google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सीमांचल एक्सप्रेस फेसबुक ग्रुप के मुख्य एडमिन एवं पोस्टकर्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
फेसबुक पर भ्रामक, तथ्यहीन एवं असत्य सामग्री पोस्ट किए जाने के मामले में सीमांचल एक्सप्रेस फेसबुक न्यूज ग्रुप के मुख्य एडमिन एवं पोस्टकर्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ठाकुरगंज के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अखलाकुर्रहमान के विरुद्ध फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने वाली भ्रामक, तथ्यहीन, असत्य एवं छवि धूमिल करने वाली पोस्ट की गई थी। इस मामले में डॉ. अखलाकुर्रहमान द्वारा स्थानीय थाना ठाकुरगंज में लिखित आवेदन देकर आरोपी एडमिन एवं पोस्टकर्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

स्थानीय पुलिस द्वारा थाना कांड संख्या–231/2025, दिनांक 20.11.2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धाराओं 352, 353(2), 356(2,3)/ 3(5) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस द्वारा प्रकरण की जाँच प्रारंभ कर दी गई है तथा अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)