दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार ) 11 सितम्बर 2024 नबीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के धुजा गांव मे एक घर से समान चोरी होने का मामला प्रकाश मे आया है।मामले मे धूजा गांव निवासी मुखदेव तिवारी ने अपने घर से समान चोरी होने का एनटीपीसी खैरा थाना मे अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है।वही घर से कुछ दूरी पर घर से चोरी गए कुछ सामान बिखरा हुए अवस्था मे बरामद किया गया है।थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि मामले मे धूजा गांव निवासी मुखदेव तिवारी के लिखित आवेदन पर थाना कांड संख्या 54/24 के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कारवाई मे जुट गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



