रीता कुमारी, ब्यूरो चीफ, दैनिक समाज जागरण
नवादा (बिहार)। कोरोना के नये वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. कोरोना से निपटने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है। इस बाबत सिविल सर्जन निर्मला कुमारी ने सदर अस्पताल परिसर में तैयार कोरोना वार्ड, वेंटिलेटर वार्ड आदि का निरीक्षण भी किया।
सदर अस्पताल परिसर के रैन बसेरा में 42 बेड और नशा मुक्ति केन्द्र में 10 बेड का कोरोना वार्ड बनाया गया है, जिसमें 6 बेड पर वेंटीलेटर की व्यवस्था की गयी है, वहीं ऑक्सीजन प्लांट सही तरीके से काम कर रहा है और अस्पताल के सभी बेडों तक पाइप लाइन से ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। कोरोना को लेकर डॉक्टर की ड्यूटी भी बांट दी गयी है और कोरोना जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। अस्पताल आनेवाले सभी मरीजों का कोरोना जांच के बाद ही इलाज की व्यवस्था की गयी है।
सिविल सर्जन के मुताबिक स्टेशन परिसर में कोरोना जांच शिविर लगाया जा रहा है। जैसे ही पॉजिटिव केस सामने आने लगेंगे, जिले के तमाम जगहों पर जांच की जायेगी। पीएचससी स्तर के पदाधिकारियों को भी कई निर्देश दिये गये हैं। उन्हें 5-5 बेड का कोरोना वार्ड बनाकर तैयार रखने को कहा गया है।
नवादा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक अजय कुमार के मुताबिक कोरोना के नये वैरिएंट को ले तैयारी पूरी कर ली गयी है। फिलहाल 6 वेंटीलेटर, 95 ऑक्सीजन कांस्ट्रेटर और 200 से ऊपर ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में एक भी एक्टिव केस नहीं है. वहीं जितने भी मरीज सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचते हैं, उनका सबसे पहले कोरोना जांच करायी जाती है, उसके बाद इलाज करने के निर्देश दिये गये हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



