ब्यूरो समाज जागरण
खलियारी/ सोनभद्र। जनपद के विकास खण्ड नगवां के सुअरसोत खुर्द निवासी राकेश पुत्र स्वर्गीय मालिक चंद्र का परचून का दुकान था। 06,12, 2025 शनिवार को 10 बजे रात्रि को अचानक परचून के दुकान में आग लग गई। राकेश का घर कच्चा और खपड़ैल का मकान था जिसमें वह दुकान भी चलाता था। सर्दी का मौसम भी है सभी लोग घर के भीतर सोए हुए थे। परचून के दुकान में जो आग लगी थी देखते देखते विकराल रूप पकड़ लिया था। जब तक पास पड़ोस के लोग एकत्रित हुए तब तक जलकर राख हो गया सब किराना के दुकान में जितने सामग्रियां थी जलकर राख हो गया। इसकी सुचना ग्रामीणों के द्वारा सुअरसोत चौकी प्रभारी निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा को सुचना दिया गया वह तुरंत मौके पर पहुंच गए पीड़ित दुकानदार का बयान भी दर्ज किए। इधर क्षेत्रीय लेखपाल मदन मोहन यादव को भी ग्रामीणों द्वारा सेल फोन से सुचना दिया गया है। क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा जला हुआ परचून कि दुकान का निरीक्षण भी किया गया। लेखपाल के द्वारा आश्वासन भी दिया गया कि विभाग को भेज दिया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



