अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
सरायकेला खरसावां ( झारखंड) 25 अक्टूबर 2024:–सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत गुरुवार की रात आदित्यपुर के आदित्या सिंडिकेट के ब्लॉक नंबर 3 के दूसरे मंजिल में शॉर्ट सर्किट होने की कारण आग लग गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई है। बता दें कि आदित्य सिंडिकेट में बिजली पैनल में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई थी जिसमें सोसाइटी के लोगों के सूझबूझ के कारण समय रहते एक बड़ा हादसा होने से टला। बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा सबसे पहले बिजली का कनेक्शन काटा गया।समय रहते अग्निशमन और पुलिस अधिकारियों को सूचित कर दिया गया था जिससे मौके पर पहुंचकर अग्निशमन और पुलिस अधिकारियों ने सभी तरह का माहौल को शांत पाया। हालांकि अग्निशमन की दमकल गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग कंट्रोल में कर लिया गया था। जिसमें कई स्थानीय युवकों ने आग बुझाने वाली अग्निशमन यंत्रों का इस्तेमाल कर खुद ही आग पर नियंत्रण पा लिया।
वही आदित्य सिंडिकेट के निवासियों का कहना है कि समय-समय पर मेंटेनेंस नहीं होने के कारण इस तरह की घटना आए दिन होते रहती है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



