google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बनासो कुर्सी गोदाम में लगी आग,गौदाम में रखे समान हुए जल कर राख

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़ । प्रखंड के बनासो स्थित एक निजी गोदाम में बुधवार दोपहर आग लग गई। जहां फेरी कर बिक्री करने वालों की बड़ी संख्या प्लास्टिक कुर्सियां, कंबल, दर्शी रखी थी। लगी आग देखते देखते पूरे गोदाम को अपने चपेट ले ली। उठती लंबी लपटों से किसी के सामने जाकर आग बुझाने की कोशिश करना भी संभव नहीं हो सका।

लिहाजा अगल बगल स्थित घरों एवं दूकानों को बचाने की कोशिश में उसके मालिक जुटे रहे। गोदाम बनासो के मो महफूज का बताया जा रहा है। जिसे बाहर से आकर फेरी करने वालों को किराए पर दे रखा था। खबर भेजे जाने तक आग की उग्रता धीमी पड़ गई थी। पर पूरी तौर पर बुझी नहीं थी। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)