google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रेड क्रॉस सोसाइटी ने ठंड में बांटी राहत, जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल वितरण अभियान चलाया। इस सराहनीय पहल के तहत समाज के सबसे कमजोर वर्ग—बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं—को ठंड से बचाव हेतु राहत पहुंचाई जा रही है।


इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. इच्छित भारत ने बताया कि संस्था का लक्ष्य कुल एक हजार जरूरतमंद लोगों को कंबल उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में आज धरमगंज क्षेत्र में 200 कंबलों का वितरण किया गया। इससे पूर्व खगड़ा, धरमगंज तथा बस स्टैंड क्षेत्रों में भी कंबल वितरण किया जा चुका है।


स्थानीय लोगों ने रेड क्रॉस सोसाइटी की इस मानवीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत बताया। संस्था के इस प्रयास से ठंड में बेसहारा लोगों को काफी सहारा मिला है। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव मिक्की साहा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। कंबल लेने के बाद सभी ने रेड क्रॉस सोसाइटी के सेवा भाव की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य जारी रखने की बात कही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)