समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरि
डाला/ सोनभद्र। कोटा ग्राम पंचायत के टोला कोटा खास में सार्वजनिक खलीहान में सरसों की भुसी में गुरुवार को अचानक से आग लग गई। जहां धू-धू कर पुरे भुसी जलने लगा जिसे देख आस पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और तत्काल डब्बा बाल्टी से पानी भर कर आग को बुझाया जा रहा था और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया गया वहीं जानकारी के मुताबिक सरसों की भुसी होने के कारण इस आगजनी से किसी को किसी प्रकार का क्षति व हानि नहीं हुई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



