पांच लाख से अधिक की हुई नुकसान
समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पालीगंज अनुमंडल
पालीगंज/ अनुमंडल अंतर्गत सिंगोड़ी थाना बउआ गांव स्थित तालाब में बीते रविवार की रात अज्ञात अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों ने एक किसान के तालाब में पल रहे मछलियों को जहर डालकर मार दिया। जिससे किसान को 5 लाख रुपए से अधिक राशि की नुकसान हुई है।

जानकारी के अनुसार पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र के सिगोडी थाना अंतर्गत बउआं गांव निवासी कपिलदेव सिंह यादव के पुत्र अनिल यादव ने अपने तलाब में बड़े पैमाने पर मछलियों को पाल रखा था। जिसमें बीते रात रविवार को अज्ञात असमाजिक तत्वों एवं अपराधियों ने जहर डाल दिया। जिसके कारण तालाब में पल रहे सभी मछलियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में मछली पालक को 5 लाख रुपये से अधिक संपति की नुकसान हुई है। वही मछली पालक अनिल यादव ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



