google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार तो वही किसानों को अपने फसलों की चिंता

ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं जल रहा अलाव,लोग ठंड से परेशान

जंसा रामेश्वर मार्ग पर रेंगते रहे वाहन
=====≠===≠=
समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर (वाराणसी)
बढ़ती ठंड के साथ ही ग्रामीणों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। लोगों को दैनिक कार्य को करने में भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस ठंड भरी मौसम में तापमान का पारा हर दिन गिरने के चलते लोगों का आम जीवन भी प्रभावित हो रहा है।गांव की बहुत सी दुकानें भी लेटलतीफ खुल रही है। शाम होते ही जल्द बंद भी हो जा रही है। इस ठंड के प्रकोप से बचने के लिये हर तबके के लोग अपनी जीवन रक्षा में लगे हुए है।ग्रामीण क्षेत्रों के सभी कपड़ों दुकानों में भी गर्म वस्त्र खरीदने के लिये भीड़ लग रही है। दूसरी तरफ प्रशासन की उदासीनता के कारण गांवों में कही भी अलाव की व्यवस्था नही हो पाई है।
शुक्रवार को सुबह आसमान में छाए घने कोहरे की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरा इतना घना था कि कुछ फिट की दूरी तक नहीं दिखाई दे रहा था। वाहन चालकों को सुबह होने के बावजूद अपने वाहनों की हेडलाइट जला कर चलना पड़ा। सर्द हवाएं चलने से वातावरण में ठिठुरन और बढ़ गई। लोगों ने हीटर, अलाव आदि तापकर सर्दी से निजात पाने के जतन किए। दोपहर के बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। शाम होने पर ठंडक फिर शुरू हो गई।

कोहरे से फसलों को बचाने की चिंता
कड़ाके की सर्दी पड़ने से तिलहन व आलू की खेती करने वाले किसानों के चेहरों पर मायूसी छाने लगी है। किसान आदित्य तिवारी, कल्लू सिंह, मंगला पटेल, फूलज़ार सूर्यबली यादव ने बताया अगर सर्दी इसी तरह जारी रही तो सरसों सहित सभी फूल वाली फसल में नुकसान की आशंका जताई जा रही है। उधर, आलू की फसल में झुलसा रोग लगने लगा है। घना कोहरा व भीषण ठंड से तिलहनी फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। कोहरे के दौरान अगर पाला पड़ा तो फसलें चौपट हो जाएंगी


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)