समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा०वी पी पाठक के निर्देश पर 15 जुलाई से चल रहे एफएमडी (खुरपका मुंहपका)रोधी टीकाकरण अभियान के तहत आज शुक्रवार को चार गांवों के पशुपालकों के यहां टीकाकरण किया गया।
पशुचिकित्साधिकारी हरहुआ डॉ0 आशीष वर्मा ने बताया कि ग्राम सभा चौका भूसौला, कृष्णापुर, देवनाथपुर, चमाव व शहाबुद्दीनपुर में टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के दौरान राम राज पटेल , सत्यनारायण , इंदल समेत कई अन्य पशुपालक मौजूद रहे। टीकाकरण टीम में पशुधन प्रसार अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह , अजीत कुमार ,श्रीप्रकाश सिंह यादव, अखिलेश कुमार व विक्रम सोनकर सहित पशुपालक शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



