
समाज जागरण सवादाता दीपक कुमार प्रखंड छत्तरपुर
हर्ट अटैक से प्रवेश साव की चली गयी थी जान
छतरपुर: छतरपुर फुटपाथ दुकानदार संघ इलाके में अपने सेवा के कार्यों से चर्चा में है। फुटपाथ दुकानदार संघ के द्वारा कुछ दिन पूर्व दिवंगत हुए फल व्यवसाई प्रवेश साव को दस हज़ार रुपये की आर्थिक मदद की है। फुटपाथ दुकानदारों के द्वारा संघ से जुड़े सभी दिवंगत लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इस सबन्ध में संघ के अध्यक्ष गौतम सागर ने कहा कि ऐसा कर के परिजनों की पीड़ा को कम करने की कोशिश की जाती है, साथ ही परिजनों को संघ व्यवसाय में भी मदद करता है ताकि परिवार को आर्थिक तंगी न झेलना पड़े। वहीं संघ के संरक्षक अरविंद गुप्ता चुनमून ने कहा कि आर्थिक रूप से कमज़ोर संघ से जुड़े फुटपाथ दुकानदारों को संघ यथा-सम्भव मदद करता है। संघ की कोशिश रहती है कि वह दुःख की इस घड़ी में आर्थिक सहयोग कर अपने सदस्यों के चेहरे पर मुस्कान ला सके।
सहायता राशि प्रदान करने वाले टीम में मुख्य रूप से फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष गौतम सागर, संरक्षक अरविंद गुप्ता चुनमून, सुनील गुप्ता, मनोज कुमार, अशोक कुमार, विजय साव, संतोष कुमार, जीतू प्रसाद, गुड्डू, दामोदर साव, सूर्यदेव प्रसाद शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



