लालजी तिवारी
उमरिया ।मप्र वन कर्मचारी संघ के आह्वाहन पर बंधबगढ़ टाइगर रिज़र्व के वन कर्मी सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है।आपको बता दे अपनी 16 सूत्रीय मांग को लेकर संघ के सभी पदाधिकारी,वन कर्मी कलेक्ट्रेट के समक्ष हड़ताल पर है।मप्र वन कर्मचारी संघ पिछले कई महीनों से वन कर्मियों की समस्याओं को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन आदि भी दे चुका है,जिसमे समस्याओं के निराकरण की बात भी कही गई है,परन्तु समस्याओं के निराकरण के कोई सफलतम प्रयास न होने से सोमवार से मप्र वन कर्मचारी संघ हड़ताल पर चले गए है।सवाल इस बात का है कि सैकड़ों की तादात में बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व का मैदानी अमला अगर हड़ताल पर जाएगा,तो पार्क क्षेत्र के बड़े हिस्से में मौजूद वनोपज,वन्य जीव के सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा।आपको बता दे पार्क क्षेत्र में वन कर्मचारी,वन रक्षक,समेत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वन सुरक्षा में लगे वन कर्मियों की संख्या 700 से अधिक है,ऐसे में सोमवार से पूर्व नियोजित अनिश्चित कालीन हड़ताल लंबी चलती है तो पार्क क्षेत्र की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो सकता है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



