google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नवीनगर में चोरी की बड़ी वारदात : गहनों से भरा बैग उड़ा ले गए चोर

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नवीनगर में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले करीब 1 साल में छह बड़ी वारदातों को चोरों ने अंजाम दिया है, जिनमें नवीनगर न्यू एरिया में सिद्धिविनायक ज्वेलरी शॉप, माली थाना क्षेत्र के बैरिया बाजार में निशा ज्वेलर्स और माँ लक्ष्मी ज्वेलर्स, टंडवा थाना क्षेत्र के रामनगर में गुड्डू गुप्ता के घर और माली थाना क्षेत्र के माली बाजार पड़रिया मोड़ सूरज ज्वेलर्स शामिल हैं। इन मामलों में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है और न ही सफलता हाथ लगी है।पुनः बीते मंगलवार की शाम नवीनगर के अति व्यस्तम टंडवा रोड मुख्य पथ के महाबीर मंदिर के समीप जो नबीनगर थाना से महज लगभग 150 मीटर की दूरी पर स्थित महाबीर ज्वेलर्स व बर्तन दुकान के मालिक राजेश सोनी के साथ चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोरों ने उनकी बाइक के हैंडल में टंगी गहनों से भरा बैग चोरी कर लिया, जिसमें 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नगद रुपये सहित दुकान की चाभी और बही थे।पीड़ित दुकानदार राजेश सोनी ने बताया कि वे अपनी दुकान बंद कर लौट रहे थे, तभी चोरों ने उनकी बाइक के हैंडल में टंगी गहनों से भरा बैग चोरी कर लिया। सूचना पर नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। पुलिस को शक है कि इस वारदात में कोई स्थानीय व्यक्ति भी शामिल हो सकता है जो दुकान मालिक की दिनचर्या से वाकिफ था।इस वारदात के बाद इलाके के व्यवसायियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)