कुलदीप कुमार संवाददाता बड़कागांव
बड़कागांव काली मंदिर में काली पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर ग्रामीणों की बैठक की हुई। जिसकी अध्यक्षता रामसेवक सोनी एवं संचालन पंचायत समिति सदस्य सह पत्रकार रितेश ठाकुर ने किया। बैठक में पिछले वर्ष की आय- व्यय का ब्यौरा दिया गया। उपस्थित ग्रामीणों ने बारी-बारी से पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर सुझाव दिए। बेहतर तरीके से पूजा कैसे किया जाए इससे संबंधित रूपरेखा तैयार किया गया। मंदिर की रख- रखाव, साफ – सफाई, बिजली इत्यादि की व्यवस्था पर गहन विचार विमर्श किया गया। पूजा को संपन्न कराने के लिए काली पूजा समिति के अध्यक्ष रघुनाथ राम, सचिव नागेंद्र राम एवं कोषाध्यक्ष राजू कुमार को बनाया गया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने पूजा को धूमधाम से मनाने को लेकर डाक बढ़कर अपना आर्थिक योगदान भी दिए। साथ ही पूजा समिति ने ग्रामीणों से सहयोग की आशा जताई है। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, रामसेवक सोनी, विष्णु रजक, कर्णपुरा महाविद्यालय के प्रिंसिपल कीर्तिनाथ महतो,डॉक्टर बालेश्वर महतो, संदीप कुशवाह, रवि राम, रामपति राम, महेश राम,चेतलाल राम, रामेश्वर राम, सुकेश कुमार,ओमप्रकाश सोनी, राजीव रंजन, राजू सोनी, सावरमल अग्रवाल, आदित्य प्रजापति, अभिषेक राय, शंभू चौरसिया, किशोर कुमार के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



