दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने घोषणा की है कि बिहार में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा।वहीं मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।औरंगाबाद जिले के नबीनगर सहित सभी 6 सीटों का चुनाव दूसरे चरण में कराया जाएगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है।चुनाव आयोग ने गजट अधिसूचना जारी करने की तिथि प्रथम चरण के लिए 10 अक्टूबर 2025 और दूसरे चरण के लिए 13 अक्टूबर 2025 निर्धारित किया है वहीं नामांकन करने की अंतिम प्रथम चरण के लिए 17 अक्टूबर 2025 और दूसरे चरण के लिए 20 अक्टूबर 2025 है।नामांकन की जांच की तिथि 18 अक्टूबर 2025 पहला चरण और 21 अक्टूबर 2025 दूसरा चरण है।नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2025 पहला चरण और 23 अक्टूबर 2025 दूसरा चरण है।वही मतदान की तिथि 6 नवंबर 2025 पहला चरण और 11 नवंबर 2025 दूसरा चरण है इसके साथ ही मतगणना की तिथि 14 नवंबर 2025 निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में 121 सीटों पर जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



