अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 04 जुलाई 2024:–नगर निगम क्षेत्र के पीडीएस डीलरों की मनमानी को लेकर पूर्व पार्षदों ने गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा है. इसके माध्यम से पार्षदों ने बताया कि विगत कई महीनो से उनके क्षेत्र के पीडीएस डीलरों द्वारा उपभोक्ताओं को नियमित रूप से खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है. किसी महीने में दिया जा रहा है तो किसी महीने में नहीं दिया जा रहा है.पार्षदों ने बताया कि उपभोक्ता जब खाद्यान्न से सम्बंधित पूछताछ करते हैं तो उन्हें धमकी दी जाती है और कहा जाता है कि जहां जाना है आप जाइए. मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. डीलरों के मनमानी की शिकायत उपभोक्ता उनके पास लेकर पहुंचते हैं, जब उपभोक्ताओं की शिकायत के आधार पर डीलरों से पूछताछ करते हैं तो उनकी बातों को भी अनसुना कर दिया जाता है. प्रखंड विकास पदाधिकारी से मामले पर संज्ञान लेते हुए इसमें मुख्य रूप से पूर्व पार्षद सुधीर सिंह, पूर्व पार्षद नथुनी सिंह, पूर्व पार्षद नीतू शर्मा, और पूर्व पार्षद मनोरमा देवी शामिल थी.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



