google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बाइक के धक्के से घायल चपरासी की इलाज के दौरान हुई मौत

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 4 जुलाई 2024 नगर पंचायत नबीनगर के वार्ड 4 जनकपुर पोखरा स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय +2 के पिऊन सुनील कुमार की बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 45 वर्षीय सुनील कुमार गया जिले के बेलागंज डीह गांव निवासी अपनी पत्नी और दो बच्चो के साथ नगर पंचायत क्षेत्र नबीनगर के महीप बीघा गांव में किराए के मकान पर रहता था। मंगलवार की शाम को सुनील अपने रुम से बाजार में कुछ सामान लाने जा रहा था इसी क्रम में तेज गति से आ रही बाइक ने धक्का मार दिया, जिससे कि सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल सुनील को इलाज के लिए लोगों द्वारा रेफरल अस्पताल नवीनगर में लाया गया। जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया। वहीं सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा सुनील की गंभीर स्थिति को देखते हुए जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान दूसरे दिन बुधवार को मौत हो गई।मृतक सुनील के दो बच्चे है। दुर्घटना के बाद बाइक चालक भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)