दैनिक समाज जागरण,संवाददाता, बिकाश ठाकुर
ईचागढ़ – चांडिल अनुमंडल के कुकड़ु प्रखण्ड क्षेत्र के जेएमएम कार्यकर्ताओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो का फोटो पर पुष्पांजलि करते हुए मनाया 68वां जन्म जयंती। सभी जेएमएम समर्थक ने खुशी और उल्लास के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो जिंदाबाद के नारों के साथ मनाया जन्म जयंती उसके बाद कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी जाहिर करते हुए लड्डू बांटा गया।
मौके पर उपस्थित जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता आज सुधीर दा को बहुत ज्यादा याद कर रहे है, भले ही आज हमारे बीच दादा नही है ,परंतु हमारे दिलो में उनके द्वारा दिया गया मार्गदर्शन हमेशा बना रहेगा।उनके द्वारा बताए हुए रास्ते हम सभी के लिए सर्वमान्य है और हमेशा रहेगा,दादा हमेरा अविष्मरणीय एवं अद्वितीय है।उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता इसी तरह से आगे भी दादा को याद करेंगे और उनके जन्म जयंती मनाते रहेंगे। मौके पर स्वपन चंद्र महतो जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष युवा मोर्चा,कित्तिवास महतो,रसीद अंसारी,अंसार अली,सुर्यनारायण महतो, अरुण महतो आदि उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



