google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बिहान महिला समूह के वार्षिक अधिवेशन में पहुंचे पूर्व विधायक दिलीप लहरिया

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तुरी। जनपद पंचायत मस्तूरी के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बिहान महिला समूहों का संकुल संगठन स्तरीय वार्षिक आमसभा अधिवेशन में पूर्व विधायक दिलीप लहरिया शामिल हुए।
पूर्व विधायक लहरिया ने कहा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने गौठान, रिपा जैसे कई जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं को आगे बढ़ाया एवं आत्मनिर्भर बनाया है। जिससे महिलाएं अपने पूरे परिवार का भरण पोषण करने के साथ अपने बच्चों के पढ़ाई के खर्च भी उठा रही है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष नितेश ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह लहरें, जनपद पंचायत के सभापति दामोदर कांत, सहायक विकास विस्तार अधिकारीगण सहित सभी बिहान स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)