रामनवमी की शोभायात्रा में हजारों शामिल हुए।
मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा झांकी।
दैनिक समाज जागरण, सुनील कुमार गुप्ता, अनुमंडल संवाददाता जगन्नाथपुर
पश्चिम सिंहभूम (झारखंड़ )31 मार्च 2023 :- जगन्नाथपुर -रामनवमी के अवसर पर जगन्नाथपुर राम महवीर में गुरुवार को मंदिर में सुबह से ही मंदिर में भक्तो की भीड़ लगी रही पुजा अर्चना की गई गुरुवार बाजार के दिन होने के कारण जुलुस दूसरे दिन शुक्रवार को निकली गई। जो रात्रि तक चलती रही ।
इस साल झांकी के साथ साथ महिलाओं के विभिन्न काफी अच्छी रही शोभायात्रा में हाटगमरिया जैंतगढ़ से भी सैकड़ो लोग शामिल हुए, जगन्नाथपुर आसपास क्षेत्र से हजारों की संख्या में रामभक्त मौजूद रहे। पूरा इलाका जय हनुमान जय श्रीराम जय जय श्री राम के नाम से गुंजायमान हुआ। रामनवमी की जुलूस कि शुरुआत विशाल टोली से होकर राम महवीर मन्दिर आई, जिसके बाद इंदिरा चौक, शिव मंदिर, भुंईया टोला, से होते हुए मंदिर पहुची।
हर जगह राम भक्त अपने जौहर व कला का प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए।
जैतगढ़ से आये खिलाड़ियों ने बाइक से खेल, लाठी से खेल, ट्यूबलाइट फोड़ने सहित दर्जनों प्रकार के खेल दिखाया तलवार बाजी भी की क्षेत्र के लोगों के लिए कई प्रकार के अनोखे खेलों के साथ-साथ खेल देखने को मिला।
वही जमशेदपुर से आई झांकी ने भक्ति गीतों में अपनी कला का प्रदर्शन किया।
जुलुस में अमोद साव, सुनील गुप्ता, मनोज निषाद, ईश्वरचन्द विद्यासागर, रमेश साव, शैलेन्द्र साव, प्रदिप गुप्ता, संजय गुप्ता, विष्णु गुप्ता, पवन सिंह ,राजकुमार शर्मा, श्रवन शर्मा, धीरज सिंह आदि समेत सैकड़ों की भारी संख्या में राम भक्त उपस्थित रहे।
शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति ने शरबत आदि वितरण की गई वही गुनगुन इलेक्ट्रॉनिक के तरफ से जिलेबी आदि का वितरण किया गया।
जगह जगह शरबत की व्यवस्था की गई थी।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीओ शंकर एक्क् ,डीएसपी , बीडीओ जगन्नाथपुर थाना प्रभारी यशराज सिंह, जेटेया थाना प्रभारी विपीन महतो, हाटग्हरिया थाना प्रभारी वलेश्वर उरांव,प्रभात रंजन, पुलिस इंस्पेक्टर नेतृत्व में पुलिस बल पुरी तरह से मुस्तैद दिखी।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
by samaj
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
by samaj
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
by samaj
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
by samaj
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
by samaj
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Like this:
Like Loading...
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.