नरपतगंज के पूर्व विधायक अनिल कुमार यादव बने सहरसा जिला राजद के संगठन प्रभारी तो अररिया का कमान अलौली विधायक रामवृक्ष सदा को

नए दायित्व के लिए अररिया राजद परिवार की ओर से बहुत बहुत बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं : जगदीश झा गुड्डू

अररिया।

राष्ट्रीय जनता दल बिहार प्रदेश द्वारा राज्य के सभी जिलों के लिए जिला संगठन प्रभारी बनाए गए हैं, इसी क्रम में अलौली विधानसभा के माननीय विधायक तेजतर्रार वक्ता रामवृक्ष सदा को अररिया जिला राजद संगठन प्रभारी बनाया गया है । जिला राजद के प्रवक्ता जगदीश झा गुड्डू ने कहा कि आर जे डी परिवार अररिया हार्दिक अभिनंदन करती है ,आपके दिशा निर्देश में अररिया राजद संगठन और अधिक धारदार सशक्त एवं संगठित होगी।
वहीं अररिया राजद की रीढ़ पूर्व में 7 बार राजद के जिलाध्यक्ष रहे नरपतगंज के पूर्व विधायक अनिल कुमार यादव को सहरसा जिला राजद का संगठन प्रभारी बनाए जाने पर राजद परिवार अररिया दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जननायक आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं हमारे ओजस्वी नेता तेजस्वी यादव सहित बिहार प्रदेश राजद का आभार व्यक्त करती है साथ ही अनिल कुमार यादव जी को नए दायित्व के लिए बहुत बहुत बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं ।
बधाई देने वालों में राजद जिलाध्यक्ष मनीष यादव , जिला प्रधान महासचिव मनोज विश्वास जी, जिला प्रवक्ता जगदीश झा गुड्डू, राम नारायण विश्वास, उपाध्यक्ष हाजी सरवर आलम, महासचिव कमाले हक , युवा राजद जिलाध्यक्ष मो. बशीरउद्दीन, महिला राजद जिला अध्यक्ष लवली नवाब, चिकित्सक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ शंभू कुमार,एस सी /एस टी सेल जिला अध्यक्ष बालकृष्ण रजक, कला संस्कृति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनिल साह, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चंदन कुमार, आपदा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनीष यादव , जिला महासचिव सन्नू कुमारी पासवान, अररिया प्रखंड अध्यक्ष मो नसीम,अंजार आलम, मोहतसिम अख्तर,प्रभास कुमार, नरपतगंज प्रखंड अध्यक्ष धनंजय यादव, भरगामा प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, रानीगंज प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह यादव, रानीगंज नगर अध्यक्ष टिंकू पासवान, फारबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल , अररिया नगर अध्यक्ष सुशील विश्वास, फारबिसगंज नगर अध्यक्ष मो बेलाल , कुर्साकाटा प्रखंड अध्यक्ष मुश्ताक आलम , सिकटी प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार यादव,पलासी प्रखंड अध्यक्ष हेम नारायण यादव, जोकीहाट प्रखंड अध्यक्ष दिनेश कुमार विश्वास, एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हैं