समाज जागरण विनीत कुमार सिंह राजातालाब. वाराणसी
विकासखंड आराजी लाइन के सिहोरवा दक्षिणी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान रहे जनार्दन सिंह का निधन रविवार की देर शाम उनके आवास पर गांव में ही हो गया। श्री जनार्दन श्री सिंह अपने गांव के निर्विरोध प्रधान चुने गए थे। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। उनका अंतिम संस्कार अदलपुरा स्थित चितेश्वरनाथ श्मसान घाट पर देर रात किया गया। जनार्दन सिंह के दो पुत्र धर्मेंद्र और मुकेश है।मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र मुकेश ने दी।
पूर्व निर्विरोध ग्राम प्रधान रहे जनार्दन सिंह के निधन पर सेव पुरी के पूर्व विधायक सुरेंद्र पटेल, आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख नगीना पटेल, भूपेंद्र सिंह, अरविंद सिंह,पूर्व ग्राम प्रधान नरोत्तमपुर अनिल सिंह,अमरेश्वर नारायण सिंह मणि सिंह निशुल्क संवेदना व्यक्त की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



