दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नगर पंचायत नबीनगर के पूर्व वार्ड पार्षद गुलाम मुहम्मद उर्फ मुन्ना ने अपने आवास पर शनिवार की शाम को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर भाजपा के के वरिष्ठ नेता रामलखन सिंह, राजा गोपाल इंग्लिश अकादमी के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार, शिक्षक परवीन सिंह सहित नबीनगर के गणमान्य मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति मौजूद रहे।पूरे पार्षद ने बताया कि जामा मस्जिद के इमाम हाफिज नईमुद्दीन कादरी की मौजूदगी एवं उनके नेतृत्व में दुआ मांगी गई ।इस इफ्तार पार्टी में शामिल लोगों ने एक दूसरे के साथ भाईचारा और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। इफ्तार पार्टी में शामिल लोगों ने कहा कि इफ्तार से भाईचारा और सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



