दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर के जदयू विधायक चेतन आनंद ने बिहार विधानसभा सत्र के दौरान अंबा और कुटुंबा प्रखंड को मिलाकर नवीनगर को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग सरकार से की। उन्होंने सदन में प्रस्ताव रखते हुए कहा कि क्षेत्र की बढ़ती आबादी, प्रशासनिक आवश्यकताओं और आमजन की सुविधा को देखते हुए अनुमंडल का गठन समय की मांग है ।विधायक ने कहा कि वर्तमान में अंबा और कुटुंबा प्रखंड के लोगों को विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए जिला मुख्यालय औरंगाबाद जाना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों की अनावश्यक बर्बादी होती है। उन्होंने कहा कि यदि नवीनगर को अनुमंडल का दर्जा मिल जाता है तो स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और लोगों को राहत मिलेगी।विधायक ने सरकार से जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्र के विकास का विकास में तेजी लाई जा सके।विधायक की मांग पर जवाब देते हुए सदन में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने स्पष्ट रूप से बताया कि फिलहाल राज्य में कोई भी नए प्रमंडल,ने जिले और नए अनुमंडल बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार के समक्ष विचाराधीन नहीं है।इसके बाद नियमानुसार विधायक चेतन आनंद ने अपना प्रस्ताव वापस ले लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



