समाज जागरण ,अनिल कुमार मिश्र, ब्यूरोचीफ, बिहार- झारखंड प्रदेश।
25 नवंबर 2023
जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह और महासचिव नागेंद्र सिंह ने जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के वकालत में पचास साल पुरे कर चुके चार वयोवृद्ध वरीय अधिवक्ताओं को प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और उनके अच्छे स्वास्थ्य लाभ की कामना की,
अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि पुर्व जी पी अफताब खलील , स्पेशल पीपी रविंद्र कुमार, वरीय अधिवक्ता अन्नपूर्णान्द मिश्र और धनश्याम मिश्र को सम्मानित किया गया है और उन्हें युवा अधिवक्ताओं का प्रेरणा स्त्रोत बताया गया है, इस अवसर पर अमित कुमार, विनय श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



