समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
यूथ इंडियन वूमेंस हैंडबॉल टीम जोकि एशियाई चैंपियनशिप में प्रतिभाग़ करने चीन जा रही है उसमें उत्तर प्रदेश के चला खिलाड़ियों को नेतृत्व करने का मौका मिला है जिसमें नैना यादव वाराणसी, अनन्या गोरखपुर, कोमल वाराणसी, वैष्णवी गोल्डन ईगल अकादमी से है और नैना यादव को भारतीय टीम का उप कप्तान भी बनाया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश में हर्ष का माहौल बना हुआ है,इस मौके पर डॉक्टर आनंदेश्वर पांडे ने सभी चारों खिलाड़ियों को बधाई दी।
वाराणसी की दोनों खिलाड़ियों जीनका चयन हुआ है वह केराकतपुर स्थित श्याम हैंडबॉल अकैडमी में निरंतर अपना प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं और उत्तर प्रदेश का नाम विश्व पटल पर अब रोशन करेंगी।
उक्त जानकारी उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय ने दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



