google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में सड़क हादसे के दौरान साइकिल सवार की मौत

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई। यह हादसा देवकुली गांव के पास उस समय हुआ जब उमेश सिंह नामक व्यक्ति अपनी ड्यूटी पूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। उमेश सिंह यमुनापुर गांव के निवासी थे और बिहटा स्थित जेएमडी फैक्ट्री में गार्ड की नौकरी करते थे। वह हर दिन की तरह शनिवार की रात को भी अपनी ड्यूटी के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा घटित हुआ। घटना देवकुली पुल के पास हुई, जहां पीछे से आ रहे किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उमेश सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उमेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन चालक टक्कर मारने के बाद घटनास्थल से फरार हो गया, जिससे उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है।घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल उमेश को उठाकर बिहटा के ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने और गंभीर चोट लगने के कारण उन्होंने इलाज के दौरान ही देर रात दम तोड़ दिया। इस खबर से उमेश के परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बिहटा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बिहटा थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि दुर्घटना अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस ने फरार वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि इन फुटेज के माध्यम से पुलिस को कोई सुराग मिल सकेगा, जिससे दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)