अनिल कुमार अग्रहरि/ समाज जागरण
डाला/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत नोवटोलिया के पास एक ऑटो और नियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई गिरी,आटो में सवार चार लोग सवार थे जिसमें एक गंभीर रूप से घायल, तीन लोगों को हल्का फुल्का चोट आई है।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को सुबह लगभग पौने सात बजे चोपन थाना क्षेत्र के नौवटलिया पुलिया के पास तेलगुडवा से कोन संपर्क मार्ग पर बनारस से सेकेंड हैंड इलेक्ट्रीक आटो खरीद कर रमना गढ़वा झारखंड घर जा रहा था उसी दौरान नौवटलिया पुलिया के किसी अज्ञात कारणों से आटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगभग 10 से 15 फीट गहरे खाई में जा गिरकर पलट गई।
जिसमें आटो चालक अनुज कुमार पुत्र सोमनाथ, दीलीप पाठक उम्र लगभग 17 वर्ष पुत्र सरवन पाठक, रामबाबू प्रसाद शाह पुत्र राधेश्याम प्रसाद शाह, बिरेंद्र कुमार पुत्र स्व शिवप्रसाद, निवासीगण रमना गढ़वा झारखंड एक गांव के थे। जहा घटना में दीलीप पाठक उम्र लगभग 17 वर्ष पुत्र सरवन पाठक को गम्भीर रूप से चोट के साथ दाहिने पैर टूट गया। और तीन लोगों बच गए वहीं आटो में कुल चार लोग सवार रहे वहीं इस घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और तत्काल डायल 108 के ऐम्बुलेंस को सूचना दी गई जहां सूचना के घंटों बाद मौके पर पहुंची ऐम्बुलेंस से स्थानीय लोगों ने एक घायल को चोपन अस्पताल भेजवाया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



