समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया है कि राज्य निधि मद से दिव्यांगजन को वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 में अपने जनपद से कम से कम एक प्रस्ताव निदेशालय को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है। राज्य निधि से दिव्यांगजन के हितार्थ चार प्रकार के वित्तीय सहायता क्रमशः उ०प्र० के दिव्यांगजन द्वारा बनाये गये चित्रो, हस्तकला आदि सहित उत्पादो को प्रदर्शित करने के लिये प्रदर्शनी एवं कार्यशालाओ हेतु धनराशि सहायता के रूप में उपलब्ध कराना, उ०प्र० के दिव्यांगजन जिनका खेल/ललितकला/संगीत/नृत्य/फिल्म/थियेटर/साहित्य जैसे क्षेत्रो में उत्कृष्ट प्रदर्शन हो. उन्हे राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय आयोजनो में प्रतिभाग किये जाने एवं खेल आयोजन हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना, दैनिक जीवन के गतिविधियो को बेहतर बनाने के लिये बैंच मार्क दिव्यांगता के व्यक्तियो को उच्च सहायता वाले उपकरण (हाई सपोर्ट नीड इन्स्ट्रूमेन्ट) क्रय हेतु वित्तीय सहायता तथा उ०प्र० के दिव्यांगजन जो गम्भीर बीमारियो यथा- कैसर, थैलीसीमिया, प्लास्टिक, एनीमिया, वहुस्कोलोरोसिस से ग्रसित हो अथवा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित न हो को चिकित्सा हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। उन्होने बताया है कि समस्त संस्था/इच्छुक व्यक्ति अपना लिखित में अभिलेख तैयार कर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रतापगढ़ के कक्ष संख्या 25 में जमा करे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



