google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
काशी तमिल संगमम् के पावन अवसर पर आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी द्वारा जाल्हूपुर स्थित कच्चा बाबा आश्रम में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का मंगलवार को आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 160 लोगों की आंखों की जांच की गई।जांच के दौरान 80 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इनमें से 26 मरीजों को शारीरिक स्थिति (जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह आदि) के कारण फिलहाल ऑपरेशन हेतु अयोग्य पाया गया। इन मरीजों को स्वास्थ्य स्थिति में सुधार के बाद पुनः ऑपरेशन के लिए बुलाया जाएगा।ऑपरेशन के लिए चयनित सभी मरीजों को हॉस्पिटल वाहनों द्वारा आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल लाया गया, जहां उन्हें निःशुल्क ठहरने की व्यवस्था, भोजन, ऑपरेशन के लिए आवश्यक लेंस, दवाइयां एवं सभी प्रकार की जांच सुविधाएं पूरी तरह नि:शुल्क प्रदान की जा रही हैं।यह शिविर समाज के कमजोर वर्गों को बेहतर दृष्टि देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)