दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश
ईचागढ़ : छठ महापर्व के शुभ अवसर पर चांडिल चौक बाजार में श्री राम सनातन समिति द्वारा निशुल्क छठ पूजा सामग्री का वितरण किया गया। खरना के दिन इस धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धालुओं को पूजा की महत्वपूर्ण सामग्रियाँ जैसे सूप, डाली, फल, गन्ना आदि प्रदान किए गए। इस मौके पर स्थानीय लोगों में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्य समाज में एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने छठ व्रतियों की सहायता हेतु यह आयोजन सफलतापूर्वक आयोजित किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया, और समिति के इस प्रयास की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीराम सनातन समिति चांडिल के अध्यक्ष आकाश महतो, नवीन महंती, सूरज मिश्रा, सजल कर्मकार, छोटू प्रमाणिक, भृगु पोद्दार, पंडित राज, विवेक, बांकु, शशि, राहूल, अजय, मंगल समेत दर्जनों समिति के सदस्य मौजूद थे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



