अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड)06 नवंबर 2024:–सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक में दो ऑटो चालक आपस में ही भिड़ गए। दोनों ऑटो चालक आकाशवाणी चौक पर गाड़ी खड़े करने को लेकर आपस में ही भिड़ गए। स्थानीय लोगों की लाख कोशिशें के बाद मामला शांत नहीं हुआ।दोनों ऑटो चालक को हल्की चोटें भी आई हुई है। कुछ देर के बाद ट्रैफिक पुलिस आकर मामला को शांत करवाया।
बता दे आकाशवाणी चौक पर आए दिन ऑटो चालकों के चक्कर में मुसाफिरों को जाम का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस के लाख समझाने पर भी ऑटो चालक अपनी ही मनमानी करते हैं, इससे ट्रैफिक पुलिस को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पाया जाता है कि जब भी पुलिसिया कार्रवाई होती है तो कुछ देर के लिए सभी ऑटो चालक वहां से अपना गाड़ी हटा देते हैं लेकिन कुछ ही देर के बाद सभी ऑटो चालक अपना रंगदारी करने लगते हैं। खासकर पूजा पाठ के समय में आने जाने वाले मुसाफिरों का बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



