google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

न्यूरोथैरेपी का निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर ग्राम बिरकोना के स. शि. म. मे हुआ संपन्न, 157 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख

बिलासपुर । न्यूरोथैरेपी का निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर ग्राम बिरकोना महामाया नगर वार्ड नं64 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में प्रातः10बजे से दोपहर03:00बजे तक आयोजक संतोष दुबे (पार्षद)एवं संतोष साहू (शिक्षक)के सौजन्य से कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप लायंस क्लब रीजन गुलमोहर जोन- 3 के जोन चेयरपर्सन लायन डॉ प्रदीप कुमार शर्मा रहे हैं l इस निःशुल्क शिविर के मुख्य सीनियर न्यूरोथेरेपिस्ट मुरलीमनोहर कुम्भकार के निर्देशन में एवं कार्यक्रम के डॉयरेकटर हिमानी सिंह के कुशल निर्देशन में अनिल कुमार यादव, मदन मोहन कुम्भकार, प्रदीप प्रजापति, रोहिणी यादव, ओम प्रजापति, गीता कुम्भकार, अश्वनी प्रजापति, सरजू प्रजापति,एम संतोष नायडू, नवीन प्रजापति, लक्ष्मी कैवर्त आदि न्यूरोथेरेपिस्टों की टीम ने अपनी चिकित्सा सेवाओं से इस शिविर में 157 मरीजों ने लाभ उठाया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)