
दैनिक समाज जागरण
संवाददाता कामेश्वर साह, फुल्लीडुमर/बांका
फुल्लीडुमर थाना परिसर में शुक्रवार को थाना अध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस परेड का आयोजन किया गया| परेड में थानाध्यक्ष के निर्देश पर परेड के कप्तान द्वारा पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों का परेड कराया गया| परेड में थाना अध्यक्ष आलोक कुमार, एएसआई रामसेवक महतो, एएसआई महेंद्र सिंह सहित कुल 12 पुलिसकर्मी एवं जवान शामिल थे |परेड में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को थानाध्यक्ष आलोक कुमार द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए| अंत में थानाध्यक्ष के निर्देश पर परेड की कार्रवाई समाप्त की गई|