google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Ganesh Utsav पर पुष्पा राज के स्वैग में गणपति बप्पा, वायरल फोटोज देख फैन्स क्रेजी

गणेश चतुर्थी आज यानी 31 अगस्त को देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है। बाजार में एक से बढ़कर एक गणेश की मूर्तियां उपलब्ध है। वहीं, कुछ ऐसी मूर्तियां भी है, जिन्हें देखकर फैन्स क्रेजी हो रहे हैं। इन्हीं में एक है अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा स्टाइल वाले गणपति।

एंटरटेनमेंट डेस्क. गणेश उत्सव (Ganesh Utsav 2022) की धूम चारों तरफ देखने को रही है। आमजन से लेकर सेलिब्रिटीज तक बप्पा को अपने घर लेकर आए है। बाजार में भी गणपति की कई तरह मूर्तियां मिल रही है। इनमें से कुछ मूर्तियां साउथ फिल्म स्टार्स के फिल्मी कैरेक्टर से मिलती-जुलती है। इसी बीच सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा द रूल (Pushpa The Rule) स्टाइल वाली मूर्तियां भी मार्केट में देखने को मिल रही है।

सोशल मीडिया पर भी इन मूर्तियों की फोटोज वायरल हो रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि अभी भी पुष्पा का क्रेज खत्म नहीं हुआ है। आपको बता दें कि फिल्म रिलीज के दौरान फैन्स ने अल्लू अर्जुन की टॉकिंग और डांसिंग स्टाइल को खूब कॉपी किया था और अब बप्पा की उसी स्टाइल की मूर्तियों को लेकर फैन्स में क्रेज देखा जा रहा है। 


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)