*घटना स्थल से किशोरी ईशानी का शव पाँच सौ मीटर दूर तो अकिंल उर्फ गौरी का छः किलो मीटर दूर रामघाट पर मिला दोनों के शवों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।*
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र गांव ईसमपुर डांडा के कच्चे घाट पर एक दिन पूर्व गंगा में डूबी दोनों किशोरियों के शव दूसरे दिन शुक्रवार की दोपहर घटनास्थल से किशोरी ईशानी पुत्री पदम सिंह पांच सौ मीटर दूर उतराता मिला व दूसरी किशोरी अकिंल उर्फ गौरी पुत्री श्योराज उम्र 14 वर्षीय का छः किलोमीटर दूर रामघाट जनपद बुलंदशहर से उतराता हुए बरामद।
गुन्नौर क्षेत्र के गांव ईसमपुर डांडा निवासी ईशानी पुत्री पदम सिंह उम्र 13 वर्षीय अंकिल उर्फ गौरी पुत्री श्योराज 14 वर्षीय,दोनों लड़कियां गुरुवार को घर से एक साथ गंगा किनारे बकरियां चराने गई थीं। दोनों लड़कियां घर से कहकर निकली थीं।
कहा कि रघुवीर दास मंढी पर भंडारा खाने गई थी। लेकिन वे गंगा घाट पर बकरियां चराने चली गईं। दोपहर में गर्मी के कारण वे गंगा में स्नान करने लगीं। नहाते समय एक का पैर फिसल गया, और उसे बचाने के प्रयास में दोनों किशोरी पानी में बह गई। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया।
शुक्रवार को एसडीआरएफ व एसडीआरएफ पुलिस एवं गोताखोरों के द्वारा दोनों किशोरियों के शव पानी में उतराते मिले जिसमें ईशानी का शव घटना स्थल से पांच सौ मीटर दूर तो अकिंल उर्फ गौरी का छः किलोमीटर दूर जनपद बुलंदशहर के रामघाट पर उतराते मिले है ।शवों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
वही दोनों के परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम न कराने से साफ इंकार कर दिया। और दोनों के परिजनों दोनों किशोरियों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



