google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 888 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ किया एस्कॉर्पियो जब्त

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर( बिहार ) शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए चलाए जा रहे रात्रि वाहन जांच अभियान के दौरान नबीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम परमेश्वरी के पास एक संदिग्ध स्थिति में लावारिश पड़े उजले रंग की एस्कॉर्पियो जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर – WB 20AG 8217 है को जब्त किया।

वहीं वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई।बरामद शराब का विवरण 18 कार्टून रॉयल स्टैग (प्रत्येक में 12 पीस, 750m =162 लीटर,25 कार्टून रॉयल स्टैग (प्रत्येक में 24 पीस, 375ml) = 225 लीटर,03 कार्टून किंगफिशर (प्रत्येक में 24 पीस, 500ml) = 36 लीटर,कुल मात्रा – 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया ।

थानाध्यक्ष संजीत राम द्वारा बताया गया कि पुलिस ने एस्कॉर्पियो और शराब को जब्त कर लिया है। मामले में मद्य निषेध अधिनियम के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। वाहन चालक के बारे में पूछताछ जारी है साथ ही तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)