दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) अर्नव चक्रवाती तूफान का असर नबीनगर प्रखंड में तेज हो गया है। 28 अक्टूबर की शाम से ही पूरे क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार की शाम से ठंड के प्रकोप में अचानक बढ़ोतरी हुई है।
दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे और रात भर रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। गुरुवार तक बारिश का सिलसिला जारी रहने से सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ की स्थिति बन गई। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा।
लगातार बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ है। खेतों में पानी भर जाने से खड़ी फसल के सड़ने का खतरा बढ़ गया है। कई जगहों पर धान के बोझ खेत में ही बिखर गए हैं। सब्जी की खेती करने वाले किसानों की फसल भी प्रभावित हुई है।मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की चेतावनी जारी की है।
विभाग ने लोगों से अपील की है कि “घर में रहें, सुरक्षित रहें”। तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। नबीनगर सहित पूरे औरंगाबाद जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।अनावश्यक घर से बाहर न निकलने और पेड़ों व बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



