दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर में गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं ने अम्बा नबीनगर मुख्य सड़क जाम कर तान्या इंडेन गैस एजेंसी कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सड़क जाम की वजह से दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई जिससे आम यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।आक्रोशित उपभोक्ताओं ने तान्या गैस एजेंसी,पुलिस प्रशासन और सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया।उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना सूचना के गैस एजेंसी तान्या इंडेन का कार्यालय बंद कर दिया जाता है, जिससे उन्हें पर्ची कटाने में परेशानी होती है।
लोगों ने बताया कि गैस के लिए 10 से 12 घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता है । जिन उपभोक्ता का डीएसी नंबर आया हुआ है लेकिन बिना पर्ची का गैस नहीं दिया जा रहा है एजेंसी के द्वारा मनमानी करते हुए कार्यालय बिना सूचना बंद कर दी जाती है।उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। वे उपभोक्ताओं को गैस नहीं दे रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। नबीनगर में यह भी चर्चा है कि काला बाजार में डेढ़ हजार से दो हजार रुपए में गैस मिल रहा है।एक ओर जिला प्रशासन औरंगाबाद और सरकार का बयानबाजी है कि जिले में गैस की पर्याप्त भंडार है तब यह प्रश्न उठता है कि आखिर नबीनगर में गैस लेने के लिए रात से ही गैस गोदाम के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार क्यों है? उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से गैस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं सड़क जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उपभोक्ताओं को समझाया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



