google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गोरक्षा दल के सदस्यों ने किया तड़पते गोवंश का उपचार,



दैनिक समाज जागरण रिपोर्ट अविनाश मंडल(पाकुड़)

पाकुड़ जिले में आज विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अशोक वर्मा के मार्गदर्शन में गौ रक्षा सेवा दल कमेटी द्वारा पाकुड़ हाटपाड़ा परिसर में कई दिनों से घायल घूम रहे बेसहारा गोवंश का सोमवार की सुबह को गोरक्षा दल के सदस्यों द्वारा उपचार किया गया। इस गोवंश के पैर पर गहरा घाव होने के कारण मक्खी व मच्छरों के बैठने से परेशान था। विश्व हिंदू परिषद के सदस्य संदीप कुमार भगत ने कहा कि जितने भी बेसहारा जीव जंतु है, उसे भी जीने का अधिकार है।जिसके तहत हम लोग बीमार गोवंश का इलाज पाकुड़ सेवादल कॉमेटी के सम्मिलित प्रयास से सफलतापूर्वक किया गया। विश्व हिंदू परिषद के सदस्य संदीप कुमार भगत ने कहा कि जितने भी बेसहारा जीव जंतु है उनको भी जीने का है,जिसके तहत हम लोग जीव जंतु एवं गोवंश सेवा एवं उपचार हमारी सदस्य द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य हम लोग 1 वर्ष से कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।जिसमें मुख्य भूमिका पिंका पटेल, रवि शंकर, धर्मेंद्र त्रिवेदी,गुड्डू भगत,राजा भट्टचार्य, संदीप भगत एवं हॉटपाड़ा के सहयोगी दल द्वारा गोवंश का सेवा किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)