google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*गाय और सांड से भरी पिकअप छोड़ पशु तश्कर भागे, ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान*

समाज जागरण यस बी तिवारी

बड़ागांव/वाराणसी (खरावन) बड़ागांव ब्लॉक अंतर्गत चकखरावन गांव के पास स्थित पोखरे पर मंगलवार की भोर एक संदिग्ध पिकअप को छोड़कर भागे पशु तस्करों ने सनसनी मचा दी,  पिकअप में गाय और सांड ठूंसे हुए थे, जबकि वाहन के पिछले हिस्से में सब्जी से भरे कैरेट रखे गए थे ताकि लोगों को भ्रमित किया जा सके कि वाहन में सब्जी लदी है और यह मंडी जा रही है।


स्थानीय ग्रामीणों को पोखरे पर खड़ी  UP 61 BT 7374 नंबर की वाहन की हरकतें संदिग्ध लगीं,जब लोगों ने पास जाकर देखा तो पिकअप में ठूंसे हुए मवेशियों की स्थिति देख वे सन्न रह गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना बड़ागांव पुलिस को दी।
सूचना पाकर बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को कब्जे में ले लिया। पशुओं को तत्काल राहत देने हेतु स्थानीय पशु चिकित्सक डॉ आशीष सिंह को सूचित किया गया। साथ ही प्रशासन की ओर से मवेशियों को पास की खरावन गोशाला में भेजा गया। कुल नौ पशुओ में एक बछड़े की मौत हो गई थी


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)