समाज जागरण दीपक कुमार
पलामू अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन के द्वारा दीपयज्ञ और कथा प्रवचन का छतरपुर प्रखंड के चीरू देवी स्थान में भव्य रूप से आयोजन संपन कराया गया। इस दौरान 251 दीप प्रज्वलित कर दीपयज्ञ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कथा वाचक श्री रमेश कुमार दुबे को मुख्य अतिथि सह मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद यादव ने माला और शॉल से सम्मानित कर की। इस संबंध में गायत्री परिवार के सदस्य डॉक्टर बीके यादव ने शुक्रवार सुबह 8 बजे बताया कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को गायत्री परिवार की विशेषता और लाभों से अवगत कराना है। जिसके तहत प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। वही कथा वाचक श्री रमेश कुमार दुबे ने बताया कि गायत्री मंत्र विश्व के सबसे शक्तिशाली मंत्र है। और गौ, गुरु, गंगा ,गीता यह सभी भारतीय संस्कृति की अमूल्य धुरी है। हमे अपने बाल बच्चे गांव समाज को बचाना होगा तो, नशा से दूर करना होगा। साथ ही उन्होंने आचार्य श्रीराम शर्मा द्वारा दिए गए नारों लगवाएं और बताया कि अपना सुधार संसार की सबसे बड़ी सेवा है, परंपराओं की तुलना में विवेक का महत्व दे, हम बदलेंगे युग बदलेगा हम सुधरेंगे युग सुधरेगा समेत कई अनमोल वचनों का उद्घोषित किया गया। मौके पर मुख्य जजमान सेवानिवृत्ति दरोगा राजेश पासवान, उनकी धर्मपत्नी कमला देवी, डॉ बीके यादव, पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, शिक्षक मदन सिंह, डॉक्टर बैजनाथ प्रसाद, रामजीत सिंह, सूर्य देव यादव, डोमन बैठा, विनोद यादव, महेश शर्मा, चंदन शर्मा, डॉ अजय सिंह, रजीत प्रसाद, नागेश यादव, मनोज शाह, मोहन सिंह, निरंजन सिंह विनोद सिंह, रंजन यादव समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



