दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 12 जनवरी 2024 नवीनगर प्रखंड के गजना धाम में दो दिवसीय गजना महोत्सव को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी औरंगाबाद विजयंत कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी।बैठक का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह ने किया।बैठक में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद अमानुल्लाह खां ने बताया की महोत्सव मे सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बल तैनात रहेगे ।अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि गजना महोत्सव की तैयारी मंदिर प्रांगण में शुरू कर दिया गया है। 16 जनवरी को महोत्सव मे भोजपुरी के लोक अभिनेत्री अनुपमा यादव अपनी प्रस्तुति देगी। 17 को जनवरी को सुरंजन राजवीर द्वारा संगीत प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्यकर्म में जिला के सभी चयनित संगीतकार भाग लेंगे। जिसमें स्थानीय तथा बाहरी कलाकार शामिल होंगे। इस दौरान बैठक में अंचल अधिकारी आलोक कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा विजय परमार,सीडीपीओ समिमा परवीन,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमित कुमार,,बीपीएम सौंदर्य कुमार, एसडीओ बिजली, एसडीओ पीएचडी, मूंगिया पंचायत के मुखिया जयप्रकाश सिंह, भृगुनाथ सिंह,टूना सिंह सहित अन्य मौजुद थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



