ब्रजेश कुमार दुबे, दैनिक समाज जागरण
गड़वार (बलिया) : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार स्थानीय कस्बा निवासी गीता वर्मा को भाजपा किसान मोर्चा क जिलामंत्री बनाया गया है।
जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा संतोष कुमार पांडेय ने उक्त मनोनय का एलान किया है। उक्त खबर की जानकारी होते ही पार्टी की महिला सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर गीता वर्मा ने कहा कि वह अपने नए दायित्व का पूरे मनोयोग से कर्तव्य पूर्ण ढंग से निर्वहन करेंगी। इस अवसर पर अर्पिता, रितु, प्रियंका दुबे, प्रियंका देवी, पार्वती देवी, संगीता गिरि आदि मौजूद रहीं।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



